Katihar News: सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों की बढ़ी परेशानी
कटिहार, जुलाई 21 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र सेमापुर क्षेत्र में सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़कों और बाजारों में जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। बाजार आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं, किसानों का कहना है कि बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन लगातार वर्षा होने से खेतों में काम प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: आकाश में बादल मंडरा रहा फिर भी नहीं हो रही बारिश स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.