कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य मुनि श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि यह कार्यशाला वक्ता को तैयार करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। भाषण देने की कला का विकास होता है। अलग-अलग शब्द पर अलग-अलग तरीके से जोर देने से वाक्य का भावार्थ बदल जाता है। यह न केवल कला का विकास है अपितु स्वयं को आगे बढ़ने का तरीका है। मन का डर, संकोच दूर होता है। भावों की अभिव्यक्ति दी जाती है। स्वयं के भीतर की योग्यता उजागर होती है। व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है।

संघ शक्ति और व्यक्तित्व निर्माण सीपीएस ने व्यक्तित्व को तराशा और तलाशा है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के विभिन्न आयामों से संघ शक्ति मजबूत बनी है। मुनि श्री कु...