Katihar News: सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: आजमनगर। शनिवार को सीडीपीओ राजेश रंजन ने आजमनगर क्षेत्र के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों तथा बच्चों के अभिभावक से बात कर आंगनबाड़ी केंद्र में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही बच्चों से पूछताछ कर बच्चों के आईक्यू टेस्ट किया। औचक निरीक्षण से आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका तथा सहायिकाओं में हड़कंप मचा रहा। सीडीपीओ ने बताया कि आजमनगर पंचायत में अवस्थित आधा दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। लगभग सभी केंद्रों में कमोवेश स्थिति संतोषजनक पायी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सीडीपीओ ने आजमनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया ओचक निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.