Katihar News: सितंबर से पहले पूरा करें पीएम आवास, वरना अटक सकती है अंतिम किस्त
कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अधूरे पड़े घरों को तय समयसीमा के भीतर पूरा कराने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। 15 दिवसीय 'आवास पूर्ण महाअभियान' के तहत सोमवार को वार्ड संख्या 16 और 17 के लाभार्थियों के साथ विशेष बैठक कर नगर आयुक्त संतोष कुमार ने साफ संदेश दिया कि सितंबर 2026 के बाद आवास पूरा करने वाले लाभार्थियों को सरकारी सहायता की शेष राशि मिलने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में सभी लाभार्थी सितंबर के प्रथम सप्ताह तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कर लें। अभियान की शुरुआत वार्ड 16 की पार्षद मंजू देवी और वार्ड 17 की पार्षद बेबी देवी के आवास पर आयोजित बैठकों से हुई। दोनों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के उन लाभार्थियों से सीधे संवाद कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.