Katihar News: सावन--अंतिम सोमवारी के मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर और शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा
कटिहार, अगस्त 25 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करायी गयी। मंदिर परिसर में हैलीकॉफ्टर के द्वारा 1:20 मिनट पर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में पुष्प वर्षा की। इससे भक्तों का उल्लास और उमंग दुगुना हो गया। पुष्प वर्षा के साथ ही बोल बम के जयकारे दुगुने उत्साह के साथ लगाया जाने लगा। अंतिम सोमवारी के मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम पहुंचे भक्तों ने पुष्पवर्षा की जमकर तारीफ की। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री व सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, बलरामपुर विधायक संगीता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित होकर इस पुष्प वर्षा में शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.