Katihar News: सावन में महंगाई की मार, कटिहार की रसोई का बिगड़ा बजट
कटिहार, अगस्त 3 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की शुरुआत के साथ ही कटिहार जिले के बाजारों में महंगाई ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश, सब्जियों की कम आवक और सावन में बढ़ी मांग के कारण हरी सब्जियों के साथ-साथ दैनिक उपयोग की कई खाद्य वस्तुओं के दाम भी चढ़ गए हैं। इसका सबसे अधिक असर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है, जिनका मासिक बजट अब पहले से अधिक दबाव में आ गया है। जिले की सब्जी मंडियों में परवल, बैंगन, करेला, अदरक, बंदगोभी और फूलगोभी समेत अधिकांश हरी सब्जियों के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। परवल, बैंगन और करेला, जो कुछ दिन पहले 40 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, अब 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। अदरक की कीमत 160 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति kilo हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.