Katihar News: सावन की दस्तक से हरा हुआ बाजार, श्रृंगार से परिधानों तक बढ़ी रौनक
कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सावन का महीना शुरू होते ही कटिहार के बाजारों में हरियाली और उत्साह की रंगत साफ दिखाई देने लगी है। धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़े इस पवित्र माह ने कपड़ा, श्रृंगार और कॉस्मेटिक बाजारों में नई जान फूंक दी है। शहर के एमजी रोड, न्यू मार्केट, मिर्चाईबाड़ी, बड़ा बाजार और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक महिलाओं और युवतियों की चहल-पहल बनी हुई है। हरी साड़ी, कांच की चूड़ी, मेहंदी, दुपट्टा और डिजाइनर सूट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सावन की पहली सोमवारी तीन अगस्त को पड़ने वाली है, जिसे लेकर खरीदारी अब चरम पर पहुंचने लगी है। सावन को सुहाग, शिवभक्ति और श्रृंगार का महीना माना जाता है। यही वजह है कि बाजार में इस समय हरे रंग का सबसे अधिक दबदबा दिखाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.