Katihar News: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर काढ़ागोला गंगा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: बरारी,संवाद सूत्र। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर काढ़ागोला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी हैं। अंचलाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने काढ़ागोला गंगा घाट पर की जा रही तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्ग, यातायात, साफ-सफाई व रोशनी की व्यवसथा का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पनयारी घाट से गुप्ताधाम जाने वाला मार्ग वन-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.