कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कोढ़ा, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत कोढ़ा में पिछले करीब दो वर्षों से फंड के अभाव में विकास कार्य प्रभावित हैं। वहीं, बीते मई माह से सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। वेतन के इंतजार में सफाईकर्मी और उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंचने की बात कही जा रही है। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर स्थिति और चिंताजनक हो गई है।

विकास कार्यों पर फंड की कमी का असरनगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र में जलजमाव और जर्जर सड़कों की समस्या से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य लंबित हैं। फंड के अभाव में विकास योजनाओं को गति नहीं मिल पा रही है।

सफाईकर्मियों के वेतन का भुगतान लंबितउन्होंने कहा कि सफा...