Katihar News: सालमारी में प्रस्तावित आरओबी का स्थान परिवर्तन की मांग पत्र सौंपा डीएम को
कटिहार, अक्टूबर 16 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। सालमारी बाजार के पूर्व की तरफ छठ घाट के रेलवे गेट पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को स्टेट हाईवे ढोलमारा से तिलढांगी होते हुए बनाने की मांग जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से करते हुए मांगपत्र सौंपा गया है। पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल ने कहा की सालमारी बाजार का यह क्षेत्र अत्यंत व्यस्त एवं घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां रेल ओवरब्रिज का निर्माण से बाजार के स्थानीय दुकानदारों, आम नागरिकों तथा आसपास के लोगों पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। इस क्षेत्र में मजार रोड, बड़ी मस्जिद होते हुए कृष्ण कुमार बुबना के घर के बाद छोगरिया बलिया बेलौन सड़क पर मिलाने का जो ओवरब्रिज का प्रस्ताव है। उसे ढोलमारा तिलढांगी होते हुए बलिया बेलौन सड़क में मिलाया जाये तो सभी लोगों को इस का लाभ मिलेगा। अभी प्रस्ताव रूट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.