कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता सालमारी पुलिस ने नशा के खिलाफ अभियान चला कर तीन शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है। थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया की गुरूवार रात्रि गस्ती के दौरान दो कदवा निवासी, एक सालमारी सभी जिला कटिहार को शराब पीने में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उन्होंने बताया की नशा के खिलाफ अभियान चलाने के साथ साथ समय समय पर जागरूकता अभियान चला कर नशा का दुष्परिणाम की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान का सब से अधिक लाभ महिलाओं को मिल रहा है। महिलाएं नशा के खिलाफ अभियान में सहयोग कर रही है। गुप्त सूचना दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...