कटिहार, अक्टूबर 9 -- शौचालय बंद रहने से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में आम लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार है। शौचालय भवन के मुख्य गेट पर ताला लटका रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। बताया जाता है कि सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस भवन का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद लोगों को उम्मीद थी कि मंदिर परिसर और आसपास के हाट में आने वाले ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन वर्तमान में शौचालय बंद...