कटिहार, सितम्बर 14 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित सामुदायिक किचन में कहीं भोजन नहीं मिलने तो कहीं एक समय ही भोजन मिलने की लगातार शिकायत पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो. अजहरूद्दीन और जदयू नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साह ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जलस्तर कम होते ही राघोपुर में चलने वाले सामुदायिक किचन बंदसामुदायिक किचन का निरीक्षण उन्होंने पार दियारा, दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत और नगर पंचायत के मुलीराम टोला सहित अन्य जगहों पर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सामुदायिक किचन की व्यवस्था की जानकारी ली।इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने शिकायत की कि सामुदायिक किचन में कई जगहों पर केवल एक समय ही भोजन दिया जा रहा है। दूसरे समय भोजन नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो ...