Katihar News: साइड स्टोरी- गांव से एक साथ उठी तीन अर्थियां, इलाके में पसरा रहा सन्नाटा
कटिहार, अगस्त 18 -- Katihar News: फलका। एक संवाददाता सोमवार को फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव स्थित बरंडी नदी के कमला घाट पर जल भरने के लिए स्नान करने के क्रम में पानी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत की घटना ने सबों को झकझोर कर रख दिया।सावन माह की तीसरी सोमवारी की खुशी पलभर में मातम में तब्दील हो गई।पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों बच्चों का शव मोरसंडा गांव पहुंचा तो हर तरफ चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक बच्चों के परिजनों का क्रंदन देख शव देखने पहुंचे ग्रामीणों की भी आँखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस हृदयविदारक घटना के शोक में आस-पड़ोस के लोगों ने घर में चूल्हा तक नहीं जलाया। वहीं तीन बच्चों की एक साथ अर्थी उठने के कारण मोरसंडा गांव के लिए यह दिन काला दिन साबित हुआ。 यह भी पढ़ें- Katihar News: साइड स्टोरी- दो-जान की पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.