कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: कटिहार। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए कटिहार सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने पूर्वी बारी नगर पंचायत, सीज टोला, हासिमपुर, दक्षिणी भंडारतल, बैंडंडा, हरिशपुर गांव, कांतनगर पंचायत एवं सुखासन पंचायत सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Katihar News: बाढ़ 03- छह लाख आबादी बाढ़ की चपेट में, राहत के लिए मैदान में 102 नावेंस्थानीय समस्याएं दौरे के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने सांसद प्रतिनिधि को राहत सामग्री, प्लास्टिक एवं मवेशियों के लिए चारे की कमी सहित कई समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि बाढ़ का पानी फैलने के बाद दैनिक जीवन काफी मुश...