Katihar News: सांसद ने नगर के दो जगहों पर हाईमास्क लाईट का किया उद्घाटन
कटिहार, अगस्त 17 -- Katihar News: मनिहारी नि स। रविवार को सांसद तारिक अनवर ने मनिहारी नगर के दो जगहों पर सांसद कोष से लगे हाईमास्क लाईट का फीता काटकर उद्घाटन किया। पहला थाना पुरब टोला मोड़ वाई चौदह के उर्दू प्राथमिक विधालय परिसर तथा दूसरी आजमपुर गोला वाई नौ के काली स्थान परिसर में लगाया गया है। उद्घाटन के बाद सांसद ने कहा कि नगर के मुख्य स्थलों को चिन्हित कर हाईमास्क लाईट लगाया गया है। ताकि चौक चौराहों पर चकाचौंध रौशनी हो लोगो को आवागमन में सहूलियत हो। सांसद ने कहा कि आगे भी वैसे जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। जहां लाईट की आवश्यकता महसूस हो रही हो। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, ऐनुल अंसारी ,पंकज यादव, मो साजिद,संजय सिंह, जुगल यादव ,पुतुल आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.