कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: कटिहार। वरीय संवाददाता कटिहार सांसद तारिक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक शिष्टमंडल के साथ कुर्सेला के कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के बाद सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि पूर्व में सांसद तारिक अनवर ने स्वंय कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था, जहां कटाव निरोधी कार्यों में कई कमियां सामने आई थीं। इसके बाद सांसद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि अब उन बैठकों और निर्देशों का सकारात्मक परिणाम ज...