कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के सौरिया पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को द्वितीय चरण के सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया। शिविर में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी का निष्पादन कर दिया गया।शिविर की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के छह आवेदनों का निष्पादन किया गया। सांख्यिकी विभाग के तहत जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित चार आवेदनों का निपटारा किया गया। समाज कल्याण विभाग के तीन आवेदनों के तहत विभिन्न पेंशनधारियों का केवाईसी किया गया।वहीं ग्रामीण विकास विभाग के दो और कृषि विभाग के तीन आवेदनों का भी निष्पादन किया गया।...