Katihar News: सहयोग शिविर में दिव्यांगों को मिली बैट्री ट्राइसाइकिल
कटिहार, सितम्बर 1 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कटिहार प्रखंड की सिरनियां पश्चिम पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं का केंद्र बना। शिविर में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया, वहीं मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत तीन लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये के सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) प्रमाण-पत्र प्रदान किए। समारोह के दौरान सम्बल योजना के अंतर्गत कुल पांच दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राइसाइकिल मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इससे उनके दैनिक आवागमन में आसानी होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। मुख्यमंत्री अंतर्जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.