Katihar News: सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर पंचायत भवन में बैठक आयोजित
कटिहार, जुलाई 3 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र आगामी सात जुलाई को महेशपुर पंचायत में होने वाले पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर सह जनकल्याण शिविर को लेकर शुक्रवार को मनरेगा भवन टिकैली में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी एवं कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने की। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा ने शिविर की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों तथा आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.