कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम द्वारा लोगों की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित आवेदनों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग आरटीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम तथा विभिन्न सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने संबंधित आवेदनों के निष्पादन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निष्पादन में किसी भी प्...