कटिहार, अगस्त 15 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत पार दियारा ग्राम पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मो. अलाउद्दीन की शुक्रवार को सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद पंचायत में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक मो. अलाउद्दीन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के तुलसीहट्टा में रहते थे। शुक्रवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए वजू करने गए थे। इसी दौरान उन्हें विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश का उन्हें पता नहीं चला और वह फज्र की नमाज अदा करने मस्जिद चले गए। नमाज पढ़कर घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान उनकी मौत हो गई।शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से उनका शव पार दियारा पंचायत के सूबेदार टोला स्थित घर लाया गया। उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया...