कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: कटिहार। गंगा के तेज कटाव से प्रभावित कुर्सेला प्रखंड के तीनघरिया गांव का गुरुवार को मनिहारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं राजद के वरीय नेता राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कटाव अब गांव से महज कुछ मीटर की दूरी पर पहुंच चुका है। यदि समय रहते प्रभावी कटाव निरोधी कार्य नहीं कराया गया तो पूरा गांव गंगा की धारा में समा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गंभीरता से तत्काल आवश्यक कदम उठाए तो गांव को कटाव से बचाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष बाढ़ से पहले सरकार तैयारियों के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बाढ़ आने के साथ ही वे दावे धरातल पर विफल साबित हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: बकिया सुखाय में गंगा का कटाव तेज, खेती योग्य जमीन ...