कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कटिहार जिला प्रशासन ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पटना से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बरारी प्रखंड सभागार में बिहार सरकार के एक सौ दिनों की उपलब्धियों का हुआ सीधा प्रसारणकार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक सह पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्...