Katihar News: सरकारी सड़क को टाटी से घेरने पर हुआ विवाद, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
कटिहार, अक्टूबर 5 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में सरकारी सड़क को जबरन टाटी से घेरने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मामले में दोनों ही पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की 112 की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में एक पक्ष के घायल अमित कुमार वर्णवाल ने बताया कि वे लोग सात निश्चय की योजना से बनाए गए सड़क से अपने घर आया जाया करते थे। जिसे पड़ोस के कैलाश रजक एवं पिंटू रजक अपना जमीन बात कर उक्त सरकारी सड़क को ही टाटी से घेर दिया। जिससे वे लोग ना तो घर से निकल पा रहे हैं और नहीं ही कोई बाहर से घर आ पा रहा था। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं द्वितीय पक्ष के द्वारा थाने में आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.