Katihar News: सरकारी दर पर मिलेगा टिश्यू कल्चर केला का गुणवत्तापूर्ण पौधा
कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: समेली। एक संवाददाता प्रखंड के किसानों के लिए टिश्यू कल्चर केला की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत किसानों को सरकारी दर पर टिश्यू कल्चर केले के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही पौधों की खरीद पर 40 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने पहले ही विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टिश्यू कल्चर केले के पौधों की खेती अपने खेतों में की है। इन किसानों को पारंपरिक पौधों की अपेक्षा बेहतर उपज मिली है, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। अच्छी पैदावार से किसान काफी उत्साहित हैं और अन्य किसान भी इस तकनीक को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।
प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की टिप्पणी प्रखंड उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.