कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। समाहरणालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित सर्वमंगला सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में शनिवार की देर रात नकाबपोश चोर ने ताला तोड़कर माता के आभूषण चोरी कर लिए। चोर गर्भगृह में घुसा और माता की प्रतिमा पर चढ़े तीन टीका और एक गले का हार लेकर फरार हो गया। चोरी गए आभूषणों की कीमत मंदिर समिति के अनुसार करीब ढाई लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सर्वमंगला सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि कुमार घोष, सचिव कृष्ण सिंह के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। उसने मंदिर का ताला तोड़ा और सीधे गर्भगृह में पहुंच गया। इसके बाद माता की प्रतिमा पर चढ़े आभूषण उतारकर फरार हो गया। सुबह मंदिर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई...