कटिहार, अक्टूबर 11 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। अनूप चेतना मंच के तत्वावधान में रविवार को आनंद भवन में साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल की 129वीं जयंती मनाई गयी l कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के महासचिव कर्नल अनंत कुमार मंडल ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि साहित्यकारों की रचनाएँ समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी समृद्ध करती हैं। ऐसे महान साहित्यकारों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों और साहित्यिक अवदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। डॉ. कामेश्वर पंकज ने कहा कि साहित्य किसी भी समाज की वैचारिक चेतना का आधार होता है। साहित्यकारों के योगदा...