Katihar News: सभा कक्ष में गुरु गोष्ठी की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित
कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र मुख्यालय स्थित सभा कक्ष भवन के प्रांगण में गुरुवार को बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करना तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। इस दौरान विद्यालयों के संचालन, पठन-पाठन की व्यवस्था और शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Boka...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.