कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: बरारी। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बुधवार को बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव एवं रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मुर्शफ हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : सफाईमित्र सुरक्षा शिविर में हुई स्वास्थ्य जांचस्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर में नगर पंचायत में कार्यरत सफाईमित्रों एवं उनके आश्रित परिवारजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सकीय दल एवं स्वास्थ्यकर्मी शिविर में मौजूद रहे। चिकित्सकों ने सफाईमित्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली स्वच्छता एव...