Katihar News: सड़क पर जलजमाव से विद्यालय जाने में बच्चों को परेशानी
कटिहार, जुलाई 6 -- Katihar News: आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के जलकी पंचायत अंतर्गत पोरला स्कूल के सामने सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और विशेषकर विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नाला का निर्माण नहीं होने के कारण वर्षा का पानी निकल नहीं पाता, जिसके चलते सड़क पर हमेशा कीचड़ और गंदा पानी जमा रहता है। स्थिति यह है कि बच्चों को विद्यालय पहुंचने के लिए इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ब्लॉक गेट पर जलजमाव से हाल बेहाल, नाला निर्माण की मांग उठी स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी को लेकर नाला निर्माण कराए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.