Katihar News: सड़क किनारे युवक का शव बरामद
कटिहार, अक्टूबर 8 -- Katihar News: समेली, एक संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर डूमर एचपी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होने की आशंका है। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया।मृतक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के बांका निवासी अनारसी के पुत्र सोनू कुमार (25) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू कुमार बस में खलासी का काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.