Katihar News: सड़क किनारे दुकान लगाने वालों से वसूला गया 10500 रूपया जुर्माना
कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम द्वारा शनिवार को शहर के मिरचाईबाड़ी हनुमान मंदिर चौक से अंबेडकर चौक होते हुए कारगिल चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर अस्थायी दुकानों को हटाया गया। सड़क किनारे दुकान लगाने वालों से 10500 रूपया जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में कनीय अभियंता अजय सिंह, स्वच्छता निरीक्षक कैलाश चौधरी, सिटी मैनेजर सहित निगम के अन्य कर्मी मौजूद थे। सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई। कनीय अभियंता ने कहा कि पिछले दिनों भी मिरचाईबाड़ी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 27 हजार जुर्माना वसूला गया था। उन्होंने कहा कि निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शनिवार को सड़क किनारे से दो दर्जन से अधिक फुटकर दुकानों को हटाया गया। साथ ही निग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.