कटिहार, जुलाई 4 -- Katihar News: फलका।एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फलका पुलिस ने स्टेट हाइवे- 77 पर रहटा गांव के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने इस मार्ग से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से तलाशी ली।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा (इंश्योरेंस), सीट बेल्ट और हेलमेट की जांच की।कागजात पूरे न होने तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फलका में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाल...