कटिहार, अक्टूबर 3 -- Katihar News: कटिहार। दुर्गापूजा में आस्था और भक्ति के रंग तो हर वर्ष दिखते हैं, लेकिन इस बार कटिहार में आस्था के साथ कला, कारीगरी और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश भी देखने को मिलेगा। शहर के पानी टंकी चौक पर वर्ष 1991 से दुर्गापूजा आयोजित कर रहा लीडर क्लब इस बार करीब 5 हजार प्लास्टिक की डिस्पोजेबल बोतलों से काल्पनिक मंदिर का भव्य पंडाल तैयार करा रहा है। रंग-बिरंगी बोतलों से आकार ले रहा यह मंदिरनुमा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनने की तैयारी में है। पश्चिम बंगाल के नवद्वीप, जिला कृष्णानगर से आए कारीगरों की टीम पिछले करीब एक महीने से पंडाल निर्माण में जुटी है। बोतलों को अलग-अलग रंगों में सजाकर उन्हें कलात्मक तरीके से जोड़ा जा रहा है। कारीगरों की मेहनत से धीरे-धीरे एक ऐसी संरचना आकार ले रही है, जो दूर से ...