Katihar News: संशोधित---सीएचसी कोढ़ा में मरीजों के परिजनों से पैसे लेने का आरोप
कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: कोढ़ा। कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए पहुंचे मरीजों के परिजनों से स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कथित रूप से पैसे लेने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 21 सितंबर की देर रात प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों के परिजनों से पैसे लिए गए। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने जांच की बात कही है। परिजनों के अनुसार, प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचने बाद उनसे पैसे की मांग की गई। मामले में एक एएनएम पर निजी नर्सिंग होम से संपर्क रखने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरी एएनएम पर भी मरीज के परिजनों से पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: सीएचसी कोढ़ा में मरीजों के परिजनों से पैसे लेने का आरोपजांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.