Katihar News: संशोधित--सहयोग शिविर की तैयारियों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा
कटिहार, जुलाई 20 -- Katihar News: कटिहार। वरीय संवाददाता आगामी 21 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफल एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अपराह्न 04:30 बजे नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग शिविर में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी ससमय उपस्थित रहे। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने शिविर में आने वाले आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ करे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : चार वार्डों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.