कटिहार, जुलाई 4 -- Katihar News: मनिहारी, निज संवाददाता मनिहारी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित पूर्व टोला में शनिवार को घर में करंट की चपेट में आए एक मासूम बच्चे को बचाने के प्रयास में उसके चाचा मोहम्मद नजीर ( 45) और चाची जुबेदा खातून (36) ने अपनी जान गंवा दी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि अनुमंडल अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। यह भी पढ़ें- Katihar News: मासूम को बचाने के दौरान बिजली करंट लगने से चाचा-चाची की मौत, हंगामाघटनाक्रम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर में अचानक एक बच्चा बिजली के करंट की चपेट में आ गया। बच्चे की चीख सुनते ही उसके चाचा मोहम्मद नजीर और चाची जुबेदा खातून बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने दौड़ पड़े। बच्चे को बचाने की कोशिश में दोनों भी करंट की चपेट ...