Katihar News: संशोधित-बाढ़ के पानी में डूबने से 46 वर्षीय अधेड़ की मौत
कटिहार, अगस्त 9 -- Katihar News: बलरामपुर। बलरामपुर प्रखंड की भिमियाल पंचायत के पचरा बनकोटा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 46 वर्षीय गोपाल नुनिया की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गोपाल नुनिया रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाके से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर वे गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.