कटिहार, अक्टूबर 11 -- लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर व्यवस्था परिवर्तन की अपील Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो के नया टोला स्थित आवास में लोकनायक जयप्रकाश की जयंती मनाई गई। माल्यार्पण के बाद डॉक्टर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में पहली बार 1974 ईस्वी में छात्रों ने अपनी समस्याओं से इतर जन सरोकार की मांगों- महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अराजकता को दूर करने को लेकर आंदोलन शुरू किया था जो बाद में जन आंदोलन में तब्दील हो गया। आंदोलन का नेतृत्व प्रखर समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश ने किया था। उन्होंने बताया कि 5 जून 1974 को गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी को लोकनायक की उपाधि लालू प्रसाद ने दी थी। आंदोलन के दौरान उन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था। आंदोलन के फलस्वरुप सत्ता परिवर्तन...