Katihar News: संध्या चौपाल में डीएम ने बांटे टीबी मरीजों को फूड बास्केट, बरसाती बीमारियों से बचाव का दिया संदेश
कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता मनसाही प्रखंड के मोहनपुर पंचायत सरकार भवन में शनिवार शाम जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, आशा कार्यकर्ताओं, गर्भवती महिलाओं, टीबी मरीजों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। चौपाल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना, टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट उपलब्ध कराना तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था।
बैठक में स्वास्थ्य सुरक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, दस्त और टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलजमाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.