Katihar News: संत रविदास जयंती पर निकली कलश शोभायात्रा
कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्रखंड अंतर्गत लख्खी टोला से निकली और विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए निखिल रविदास के घर के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लोगों को संत रविदास के आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुमित्रा देवी, आकाश कुमार मंडल, भाजपा पंचायत अध्यक्ष सुखराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.