कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: सेमापुर। संवाद सूत्र सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही काढ़ागोला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए घाट पहुंच रहे हैं, लेकिन घाट पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सिमरिया धाम में बोल बम के जयकारे के साथ गंगा जल भरेंगे शिवभक्तगंगा समग्र की मांग इस स्थिति को देखते हुए गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने बरारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अविलंब आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि उचला चौक से काढ़ागोला गंगा घाट तक जाने वाली मुख्य सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति ब...