कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: मनिहारी नि स। शनिवार को मनिहारी थाना में श्रावणी मेला तथा ईद मिलाद उन नबी को लेकर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे दोनो समुदाय के लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: ईद मिलादुन्नबी जुलूस के रूट और सुरक्षा पर चर्चासहमति और निर्णय श्रावणी मेला के अवसर पर लाखो शिवभक्त कांवरियो की भीड़ की संभावना को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगो ने आपसी सहमति से ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जुलूस नही निकाले जाने का निर्णय लिया । पीर मजार के खादिम मंजर सफी तथा सामाजसेवी आलमगीर ने एसडीएम तथा एसडीपीओ को बताया कि श्रावणी मेला के अवसर पर कोसी, सीमांचल से लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवरिया मनिहारी में जुटती है । इस वर्ष ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सभ...