Katihar News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन परिवारों के घर जलकर राख
कटिहार, अक्टूबर 1 -- Katihar News: कोढ़ा एक प्रतिनिधि प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के धुमगढ़ वार्ड संख्या 10 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों के कारण तीनों घरों में रखा घरेलू सामान और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई।अगलगी की घटना में मोहम्मद आजाद, मोहम्मद साहब और मोहम्मद आरिफ के घर प्रभावित हुए हैं। पीड़ित परिवारों के अनुसार, आग में घर का सामान सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.