Katihar News: शॉर्ट सर्किट से घर और दुकान जलकर राख, लाखों की क्षति
कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के पिपरा गांव स्थित वार्ड संख्या 08 में सोमवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस अगलगी में मसोमात सुशीला दास का एक घर और एक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट खड़ा हो गया है। घटना के संबंध में पंचायत के मुखिया कांतिलाल मुर्मू ने दूरभाष पर बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, अनाज सहित अन्य जरूरी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, घर से सटी दुकान में रखी खाद्य सामग्री और अन्य सामान भी आग की लपटों में जलकर नष्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.