Katihar News: शेखपुरा में राजस्वकर्मी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलोन ग्राम पंचायत शेखपुरा में नवपदस्थापित राजस्वकर्मी राकेश कुमार महलदार ने पदभार संभालने के बाद बुधवार को हल्का कार्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जमीन का दाखिल खारिज, परिमार्जन, एलटीसी सहित अन्य जमीन से संबंधित मामलों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अरब आलम ने नवपदस्थापित राजस्वकर्मी का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा किया जाए। लोगों की समस्या को देखते हुए राजस्वकर्मी से सप्ताह में तीन दिन हल्का कचहरी में बैठने का आग्रह किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.