Katihar News: शिक्षक संघ बिहार का संगठन विस्तार, जिला कमेटी में छह नए पदाधिकारी शामिल
कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षक संघ बिहार (एसएसबी) की जिला इकाई ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कमेटी का विस्तार किया है। मंगलवार को हरिशंकर नायक मैदान में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से छह नए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए चेहरों के जुड़ने से संगठन की गतिविधियां और प्रभाव दोनों का विस्तार होगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. शफकुस्समा (समा) ने की, जबकि संचालन परवेज आलम ने किया। बैठक में जिला कमेटी के सदस्यों के साथ विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक की शुरुआत जिला महासचिव रितेश आनंद का जन्मदिन केक काटकर मनाने से हुई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.