कटिहार, सितम्बर 6 -- Katihar News: आजमनगर। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अरिहाना के शिक्षक विप्लव कुमार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पुरस्कार मिलने से आजमनगर क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि शिक्षक विप्लव कुमार वर्ष 2006 से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण भाव और विद्यालय के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षा को नई दिशा देने वाले सुमित को मिला राजकीय शिक्षक ...