कटिहार, सितम्बर 6 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। शनिवार को देवीपुर स्थित सुतारा मेंही मिशन स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निर्देशक प्रभात कुमार सिंह व निर्देशिका पूनम प्रभात सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं ने कविता,भाषण व भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान जताया। स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र, बुके व उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने शिक्षकों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की और ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। निदेशक ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य और व्यक्तित्व का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: शिक्षक विद्यार्थ...